विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिवपुरी में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा इको क्लब प्रभारी डॉक्टर मंजू वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की सरस्वती वाटिका में फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर डॉ मंजू वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की आज के समय में जब हम बहुत सी पर्यावरण संबंधी समस्याओं से वैश्विक स्तर पर जूझ रहे हैं तो यह आवश्यक है की हर व्यक्ति पर्यावरण के लिए संवेदनशील हो तथा उसके संरक्षण में सदैव तत्पर हो। प्रचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को पौधारोपण करने के के साथ रोपित पौधों का नियमित रूप से ध्यान रखने पर जोर देते हुए पर्यावरण को प्लास्टिक रहित बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रो महेंद्र कुमार, प्रो जितेंद्र गौतम प्रो वीरेंद्र कौशल, डॉ नैंसी मौर्य, डॉ साधना रघुवंशी, डॉ गीतांजलि गोस्वामी, डॉ प्रतिभा गोयल, डॉ मेघा तित्तल, प्रो हरिदास अहिरवार, समेत अन्य सहायक स्टाफ श्री देवेंद्र धानुक, श्री गोपाल रजक, श्री मोंटी बाथम भी उपस्थित हुए एवं पौधारोपण में सहयोग किया। इस अवसर पर 52 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।