पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधव और सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में ” सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ” के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में व्याख्यानमाला का आयोजन दिनांक 07 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 13 में किया गया l
सोमनाथ मंदिर स्थापत्य एवं पुनर्जागरण विषय पर डॉ देवेंद्र भास्कर अतिथि विद्वान इतिहास विभाग द्वारा प्रेरक व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ ममता धाकड द्वारा किया गया।इसी क्रम में डॉ रामजी दास राठौर, अतिथि विद्वान एवं डॉ शिखा जैमिनी ( वाणिज्य विभाग) द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता प्रदान की गई ।




