प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में आज इको क्लब की स्थापना दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा इको क्लब प्रभारी डॉक्टर मंजू वर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में इको क्लब दिवस मनाया ! इस अवसर पर डॉ मंजू वर्मा ने विद्यार्थियों को इको क्लब की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में जब हम बहुत सी पर्यावरण संबंधी समस्याओं से वैश्विक स्तर पर जूझ रहे हैं तो यह आवश्यक है कि हर व्यक्ति पर्यावरण के लिए संवेदनशील हो तथा उसके संरक्षण में सदैव तत्पर हो ! डॉ मंजु वर्मा ने विद्यार्थियों को पौधारोपण करने के साथ रोपित पौधों का नियमित रूप से ध्यान रखने पर जोर देते हुए पर्यावरण को प्लास्टिक रहित बनाने के लिए प्रेरित किया ! कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की ! कार्यक्रम में प्रो. जमाल सर, डॉ. निर्मल सेंगर, प्रो. मीनू पांडे, प्रो. पुष्पेंद्र सर समेत अन्य सहायक स्टाफ उपस्थित रहे ! इस अवसर पर 40 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई !




