मानसिक स्वास्थ्य और छात्र कल्याण पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शिवपुरी में कार्यशाला आयोजित

मानसिक स्वास्थ्य और छात्र कल्याण के लिए पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शिवपुरी में कार्यक्रम का आयोजन-
छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने तथा उनमें डिप्रेशन की प्रवृत्ति और अध्ययन के दौरान आने वाली अन्य मानसिक समस्याओं से संबंधित से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शिवपुरी में आज दिनांक 28 अप्रैल को किया गया इस कार्यक्रम को प्रिंसिपल श्री पवन श्रीवास्तव के के निर्देशन में एवं डॉक्टर शालिनी राय (असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान) के मार्गदर्शन में संपन्न किया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ डॉक्टर नैंसी मौर्यसहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में डॉक्टर नैंसी मौर्य ने बताया कि छात्रों को अध्ययन के दौरान आने वाली मानसिक समस्याओं से किस प्रकार लड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्रों को अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए चाहिए कि वह अपने खान-पान का ध्यान रखें
क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
डॉ जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया की सभी छात्र/छात्राओं को चाहिए कि परीक्षा के दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें ध्यान रखें ,योगा करें नियमित व्यायाम करें।
डॉ जितेंद्र सिंह तोमर ने छात्रों से यह जाना कि उन्हें अध्ययन के दौरान किस प्रकार की मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रो. जमाल ने बताया
अगर किसी छात्र को अध्ययन के दौरान किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो पड़ता है तो वह अपनी इस समस्या को अपने माता-पिता से अवश्य शेयर करें अगर वह ऐसा ना नहीं करेगा तो उसके अंदर डिप्रेशन बढ़ता जाएगा और जिसकी कारण उसमें सुसाइडल टेंडेंसी बनने लगी है अगर छात्र माता-पिता से अपनी समस्या शेयर नहीं कर सकते तो अपने दोस्तों से करें ताकि उनके अंदर डिप्रेशन के भाव नहीं पैदा हो। डॉक्टर डोली तलरेजा मैडम में छात्रों को आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में काउंसलिंग की इस कार्यक्रम को सफल ।बनाने में डॉक्टर मेघा . डॉक्टर प्रतिभा गोयल डॉक्टर निर्मल सिंह सिंगर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *