प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में आज दिनांक 12/08/2026 को महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के लिए एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में प्रोफेसर गजेंद्र सक्सेना ने सीनियर व जूनियर छात्र – छात्राओं को रैगिंग से संबंधित अपराध को विस्तार से समझाया ,सीनियर छात्रों से जूनियर का सहयोग करने ,तथा जुनियर स्टूडेंट्स को रैगिंग होने पर तुरंत इसकी सूचना संबंधित समिति को बताना ,जिसमें रैगिंग अपराध में दोषी पाए गए स्टूडेंट को 6 माह से 3 साल तक की सजा व जुर्माना,किया जा सकता है,।साथ ही स्टूडेंट्स को कॉलेज से निष्कासित किये जाने का प्रावधान है। इस अवसर पर समिति की संयोजक प्रोफेसर मंजुलता गर्ग , डॉ अनुराधा सिंह ,एवं छात्र – छात्राएँ उपस्थित रही।

