पी एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मनाया गया दीक्षारम्भ समारोह

उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार पी जी कालेज में दि 1,2 एवं 3 जुलाई को दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह के जरिए नये सत्र में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में चल रही शासन की योजनाओं का परिचय देते हुए ,अध्यन के लिए महाविद्यालय में मौजूद सुविधाओं की जानकारी दी गई. प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राचार्य द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय में 18 विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है. इनमे गणित, व दर्शन शास्त्र जैसे विषय शामिल है. इस अवसर पर एन सी सी, एन यस यस, क्रीड़ा विभाग, विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन, आवास योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गाँव की बेटी, ए डी पी कोर्स, सेमेस्टर परीक्षा, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, प्रतिभा किरण, मुख्यमंत्री मेधावी योजना, ईलाइब्रेरी,प्रयोगशालाओं ,युवा उत्सव तथा शिकायत निवारण सुविधा इत्यादि की जानकारी संबंधित प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों को दी गई. विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया. इस अवसर पर भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे. समारोह कार्यक्रम का संचालन डॉ पुनीत कुमार द्वारा किया गया. कार्यक्रम में डॉ मंजु लता गर्ग, डॉ गुलाब सिंह, डॉ राकेश शाक्य, डॉ पल्लवी शर्मा, डॉ ममता रानी, डॉ पूनम सिंह, डॉ जे पी श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र गौतम, डॉ वीरेंद्र कौशल, डॉ रामजी दास राठौर, डॉ शुभा वार्ष्णेय, डॉ गीतांजली गोस्वामी, डॉ प्रमोद चिडार,डॉ हरीश अंब इत्यादि सभी प्राध्यापकों द्वारा उपस्थित रहकर अपने विभाग,कार्यक्रमों,एवं योजनाओं, की जानकारी विस्तार से दी गई.